फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में घुसपैठ की फिराक में थे 50 आतंकी, इस साल 2,300 से ज्यादा बार सीजफायर उल्लंघन

Mon, 21 Oct 2019 12:26 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
एलओसी - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय सेना को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार लॉन्च पैड पर आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान सेना द्वारा प्रायोजित आतंकवादियों की घुसपैठ को रोकने के लिए लॉन्च पैड को निशाना बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन




पाकिस्तान की ओर से इन आतंकी कैंपों में मौजूद आतंकियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ कराने की तैयारी चल रही थी। जिसका पता चलने पर सेना ने जवाबी कार्रवाई में यह हमला किया है। सूत्रों ने बताया कि इन कैंपों में 40-50 आतंकी मौजूद थे। पाक सेना इन आतंकियों को सुरक्षा दे रही थी और उन्हें राशन-पानी भी मुहैया करा रही थी।


...इसलिए किया गया तोपों का इस्तेमाल

  • आर्टिलरी गन से आतंकी ठिकानों पर सटीक निशाना लगाना संभव है। 
  • दुश्मन के इलाके में बिना गए कार्रवाई हो सकती है।
  • जरूरत के हिसाब से रेंज का इस्तेमाल हो सकता है।
  • पीओके में एलओसी के पार लॉन्चिंग पैड काफी नजदीक हैं। कुछ पैड 500 मीटर की दूरी पर ही हैं।
विज्ञापन


500 आतंकी सक्रिय हैं पीओके में

हाल ही में खबर आई थी कि पीओके में फिर आतंकी कैंप बनाए गए हैं। आतंकियों के प्रशिक्षण शिविरों में मौजूद 500 के करीब आतंकी एलओसी से घुसपैठ की फिराक में हैं। भारतीय सेना की उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने पाकिस्तान के नापाक इरादों की पोल खोलते हुए कहा था कि पाकिस्तान की मदद से पीओके में इस समय 200 से 300 आतंकी सक्रिय हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि जितने भी आतंकी हो, सेना उनका पूरी तरह खात्मा करने में सक्षम है।
विज्ञापन

इस साल अब तक 2,300 से ज्यादा सीजफायर उल्लंघन

पाकिस्तान इस साल अक्तूबर तक 2,300 से ज्यादा बार सीजफायर उल्लंघन कर चुका है, जिसमें अब तक 21 लोग मारे जा चुके हैं। वहीं, 2018 में इसने 1,629 सीजफायर उल्लंघन किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें