सांबा पुलिस पूरी तरह से इस मामले में जुटी हुई है। एक टीम अखनूर में भी पहुंची हुई है। क्योंकि पुलिस को कुछ सुराग मिला था कि आरोपी अखनूर इलाके में हैं। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। जानकारी के अनुसार, पुलिस की ओर से रियासत के सभी पुलिस स्टेशनों और चौकियों में इसकी जानकारी दे दी गई है।
शक के आधार पर पड़ोसी को उठाया
जोगिंदर शर्मा का कुछ साल पहले अपने पड़ोसी के साथ जमीन को लेकर विवाद हुआ था। जब पुलिस ने जोगिंदर से पूछा कि उसकी किसी के साथ कोई दुश्मनी तो नहीं। तो जोगिंदर ने बताया कि उसके पड़ोसी के साथ कुछ देर पहले विवाद हुआ था। पुलिस ने शक के तौर पर पड़ोसी को हिरासत में लिया है।