फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह दिन बाद श्रीनगर-लेह हाईवे पर शुरू हुआ यातायात, मुगल रोड एक महीने से बंद

Fri, 06 Dec 2019 01:13 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

पर्वतीय क्षेत्र जोजिला पास से बर्फ हटाने के बाद श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन की ओर से मार्ग को साफ करने के लिए दस आधुनिक मशीनों के साथ 150 वर्करों को लगाया गया था।

विज्ञापन


ट्रक और डंपरों सहित अन्य वाहनों के लिए राजमार्ग के बंद होने से जरूरी सामग्री लेकर जा रहे 700 वाहन फंसे हुए थे। इसके अलावा कई यात्री भी रास्ते में फंसे हुए थे। जोजीला पास पर 21 नवंबर को भारी बर्फबारी के बाद इस मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया था।
 
इस बीच गुरुवार को भी जिला राजोरी और पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाली मुगल रोड को खोलने में सफलता नहीं मिल पाई। हालांकि एक दिन पहले यह घोषणा की गई थी कि गुरुवार को मुगल रोड खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें