फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: त्योहारी सीजन में ग्राहकों से गुलजार रहा बाजार, जम्मू में धनतेरस औऱ छोटी दिवाली पर तीन सौ करोड़ का कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। त्योहारी सीजन में बाजारों में रौनक है। धनतेरस के बाद शनिवार को छोटी दिवाली पर खूब धन बरसा। दो दिन में जम्मू में ही करीब 300 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है। लोगों ने साफ मौसम के बीच सोने-चांदी के साथ कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मिठाइयों, उपहारों, ऑटोमोबाइल सहित अन्य सामान की खरीदारी की। दिनभर ग्राहकों से बाजार पटे रहे। दिवाली पर भी बाजारों में भीड़ रहने की उम्मीद है।
बताया जा रहा है कि इन दो दिनों में ही डेढ़ सौ करोड़ तक का सोना बिका है। स्वर्णकार संघ के महासचिव अमित लुथरा के अनुसार शहर में ग्राहकों ने धनतेरस के बाद छोटी दिवाली पर सोने-चांदी और हीरों के आभूषणों की खरीदारी में रुझान दिखाया है। चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने बताया कि लंबे समय बाद दिवाली पर बाजारों में अधिक रौनक देखी गई है। ग्राहक खुलकर बाहर आए हैं। सभी श्रेणी वर्ग में खरीदारी हुई है। ऑटोमोबाइल में भी एडवांस बुकिंग के चलते धनतेरस के बाद दिवाली पर लोग नए वाहन को अपने आंगन में लाएंगे। दिवाली पर अर्थव्यवस्था को और गति मिलने की उम्मीद है। मोती बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंदन गुप्ता ने बताया कि धनतेरस के बाद छोटी दिवाली पर भी बाजार ग्राहकों से भरे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम से हलकान रहा शहर
जम्मू। धनतेरस के बाद शनिवार को छोटी दिवाली पर शहर लगभग जाम में फंसा रहा। दोपहर बाद से रात तक अधिकांश बाजार ग्राहकों के साथ वाहनों के लोड से भरे रहे। भीड़ के आगे ट्रैफिक और पुलिस व्यवस्था कमजोर दिखी। खरीदारी के लिए दोपहर को अधिकांश बाजारों में लोग पहुंचना शुरू हो गए थे। पक्का डंगा, मोती बाजार, जैन बाजार, सिटी चौक, रघुनाथ बाजार, पुरानी मंडी, कनक मंडी, बख्शी नगर, कनाल रोड, तालाब तिल्लो, जानीपुर, गांधी नगर, शास्त्री नगर, नरवाल, सतवारी आदि बाजारों में दिनभर जाम की स्थिति रही। मोती बाजार में बर्तन की दुकान करने वाले जसमीत सिंह, अमित ने बताया कि छोटी दिवाली पर भी लोगों ने खरीदारी में रुझान दिखाया। रसोई घर की जरूरत के बर्तन खरीदे गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें