फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दुकानों के बाहर सामान रखने वालों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरपालिका की कार्रवाई, मिठाई बेचने वालों को सफाई रखने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अखनूर। दिवाली से एक दिन पूर्व शनिवार को अखनूर नगरपालिका की कार्यकारी अधिकारी रुपिंदर कौर ने विभिन्न विभागों के सहयोग से नगर का दौरा कर अतिक्रमण करने वालों के चालान काटे। साथ ही मिठाई की दुकानों पर सफाई रखने के निर्देश दिए। उनके साथ नायब तहसीलदार विद्या सागर, तहसील आपूर्ति अधिकारी प्रदीप कुमार, कुलविंदर चौधरी फूड सेफ्टी अधिकारी, सब इंस्पेक्टर मनोज, खिलाफवर्जी इंस्पेक्टर देविंदर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन

टीम ने अखनूर के बस अड्डे, निर्दोष चौक, सुंगल मोड़ का दौरा कर दुकानों के बाहर सामान लगाने वालों के चालान किए। ईओ ने सभी दुकानदारों को सामान सड़क से दूर लगाने की हिदायत दी। इसके अलावा सड़क पर बेतरतीब लगी रेहड़ियों व गाड़ियों को लेकर भी टीम ने कड़ा संज्ञान लिया। वहीं, दीपावली के उपलक्ष्य में जगह-जगह लगी मिठाई की दुकानों पर टीम ने साफ-सफाई का निरीक्षण किया। मिठाई बेचने वालों को ईओ ने सफाई रखने के निर्देश दिए। उन्होंने नपा टीम को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी दुकानों पर मिठाइयों को अच्छे तरीके से ढंका गया हो। वहीं, बिना अनुमति पटाखे बेचने वालों पर भी कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें