फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंथक तालमेल संगठन पांच को मनाएगा गुरुपर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। चांद नगर गुरुद्वारा साहिब में पंथक तालमेल संगठन पांच जनवरी को गुरुपूर्व मनाएगा। शुक्रवार को संगठन के सदस्यों ने इसके लिए कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की। पांच जनवरी को कार्यक्रम सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक चलेग। पदाधिकारियों ने बताया कि पांच जनवरी को गुरु नानक शाही कैलेंडर 2003 के अनुसार गुरुपर्व मनाएंगे। इस दिन गुरुद्वारे की साज-सजावट की जाएगी और लंगर लगाया जाएगा। संगठन के संयोजक सुरजीत सिंह ने बताया कि गुरुपर्व के मौके पर कोरोना के चलते इस इस बार नगर कीर्तन का आयोजन नहीं होगा, लेकिन लंगर लंगर लगाया जाएगा। लंगर में कोविड प्रोटोकोल का विशेष रूप से ध्यान रखा जाएगा। गुरु नानक शाही कैलेंडर के मुताबिक पांच जनवरी को गुरुपर्व के मौके पर छुट्टी होती थी, लेकिन सरकार ने इसे रद्द कर दिया है। प्रदेश में यह कैलेंडर अभी भी चल रहा है, जबकि पंजाब और अन्य राज्यों में कैलेंडर सात साल बाद बंद हो गया। संयोजक ने बताया कि आयोजन में करीब 10 हजार लोगों के आने की संभावना है। गुरुद्वारे में संगत की गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। उसके बाद ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति होगी। गेट पर सैनिटाइजर और मास्क भी उपलब्ध रहेंगे। मौके पर संगठन के सदस्य मक्खन सिंह, आरआर सिंह, रफुल्लत सिंह, दवेंद्र पाल सिंह, हरविंदर सिंह, अवतार सिंह, मंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें