फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर डिवीजन ने अप्रैल में1.10 मैकिट्रक टन खाद्यान्न लोड कर रचा इतिहास

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। देशव्यापी लॉकडाउन में उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल ने देश भर के विभिन्न इलाकों में खाद्यान्न पहुंचाने की जिम्मेवारी निभा रहा है। इस कड़ी में फिरोजपुर डिवीजन ने ब्ब् डिवजीन ने अप्रैल महीने  में 401 रैक में रिकॉड 1.10 मैकिट्रक टन खाद्यान्न लोड किया है। इससे पहले फिरोपजुर डिवजीन ने अगस्त 2017 में 362 रैक में 1.05 मैट्रिक, जबकि मार्च 2015 में 365 रैक में 1.03 मैटिक टन खाद्यान्न लोड किया था। लॉकडाउन में उत्तर रेलवे के फिरोजपुर डिवीजन खाद्यान्न की आपूर्ति में बड़ी अहम भूमिक निभाई है। देश के विभिन्न राज्यों के साथ प्रदेश के लिए खाद्यान्न की आपूर्ति की है। इसके साथ ही डिवीजन की और से अन्नपुरना ट्रेन का चलाई जा रही है। डिवजीन के जरूरी सामान की आपूर्ति के लिए 552 मालगाड़ियों में लादन किया है। इसमें गेंहू, चावल, आलू और अन्य जरूरी सामान शामिल है। लॉकडाउन में भारतीय रेलवे इन किसानों के लिए खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने में भूमिका निभा रही है। मंडल रेल प्रबंधक श्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि देश में निरंतर चल रहे हैं लॉकडाउन में डिवजीन के कर्मचारी दिन रात अपनी सेवाएं देकर देश के विभिन्न इलाकों में खाद्यान्न की आपूर्ति  को सूनिश्चित करने में लगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें