फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीमेल हेल्थ वर्करों ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

Wed, 12 Nov 2014 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य महकमे की फीमेलमल्टीपर्पज हेल्थ वर्करों ने मंगलवार को स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू में बकाया वेतन के लिए धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान वर्करों ने निदेशालय से रैली भी निकाली। प्रदर्शन पर उतरी वर्करों ने कहा कि पिछले 10-14 माह से वेतन जारी न किए जाने से उनके सभी त्योहार फीके गए हैं।
विज्ञापन


कई घरों में दो वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल हो रहा है। लेकिन विभागीय अधिकारियों को कोई लेनादेना नहीं है। उन्होंने शीघ्र वेतन जारी न करने की सूरत में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।

जम्मू-कश्मीर फीमेलमल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर वेलफेयर एसोसिएशन जम्मू प्रांत की वर्करों ने जम्मू-कळ्मीर मेडिकल इंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले निदेशालय पर धरना देकर नारेबाजी की। फेडरेशन प्रधान सुशील सूदन ने कहा कि सभी वर्कर स्वास्थ्य विभाग में रीढ़ की हड्डी की तरह काम कर रही हैं।
विज्ञापन


लेकिन उन्हें कई महीनों से वेतन ही जारी नहीं किया गया है। जिससे वर्करों को भारी आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। फीमेलमल्टीपर्पज हेल्थ वर्करों को 2211 हेड से नियमित वेतन जारी करने पर कोई स्थायी व्यवस्था नहीं की गई है। इस फंड में केंद्र की ओर से राशि जारी की जाती है।

लेकिन केंद्र की ओर से राज्य सरकार को वेतन जारी करके बाद में राशि को एडजेस्ट करने के निर्देश देने के बावजूद राज्य सरकार मूकदर्शक बनी रहती है। इस दौरान वर्करों ने स्वास्थ्य निदेशालय से रैली निकाली जो सिविल सचिवालय, शहर से होती हुई वापस निदेशालय में संपन्न हुई।

उन्होंने साफ किया कि अगर शीघ्र वेतन जारी नहीं किया जाता है तो वे सड़क पर बड़े आंदोलन को मजबूर हो जाएंगी। प्रदर्शन में सुरेंद्र पाल सिंह, महिमा देवी, नैंसी भान, नीलम कुमारी, उर्मिल, राजेश बाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें