जम्मू के जानीपुर इलाके में महिला चिकित्सक की उसके सहयोगी ने चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी गंभीर रूप से घायल कर लिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार देर रात जानीपुर निवासी चिकित्सक ने खुद को चाकू मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर लिया था। इससे पहने उसने साथी महिला चिकित्सक की चाकू मारकर हत्या कर दी थी।
पुलिस ने बताया कि महिला चिकित्सक ने दिल्ली से पढ़ाई की है और वह स्थानीय निवासी है। वह अपने दोस्त से होली पर मिलने के लिए जानीपुर गई थी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
आरोपी चिकित्सक को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हत्या के मामले की जांच की जा रही है।