फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी फंडिंग: कश्मीरी छात्रों को पाकिस्तान में एमबीबीएस सीट बेचने में कार्रवाई, श्रीनगर में ईडी कर रही जांच

Thu, 09 Mar 2023 11:09 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

पुलिस की सीआईडी शाखा काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) ने जुलाई 2020 में केस दर्ज किया था। आतंकी फंडिंग मामले की जांच ईडी की टीम भी कर रही है। 
विज्ञापन
श्रीनगर में ईडी की कार्रवाई के दौरान सुरक्षाबल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के छात्रों को पाकिस्तान में एमबीबीएस सीटों को बेचने के मामले में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने श्रीनगर में कई स्थानों पर छापेमारी की। सूत्रों के मुताबिक इस केस में तीन लोगों के घरों में वीरवार को ईडी की टीम पहुंची। इन जगहों से कुछ दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस की सीआईडी शाखा काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) ने जुलाई 2020 में केस दर्ज किया था। शिकायत थी कि कुछ हुर्रियत नेता और अन्य लोग कुछ शैक्षिक परामर्श केंद्रों की मिलीभगत से पाकिस्तान की एमबीबीएस तथा अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की सीटें बेच रहे हैं।

मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच एजेंसी ने चार लोगों को अगस्त में गिरफ्तार किया। उन्होंने पाकिस्तान तथा पीओजेके में बैठे दो लोगों के नाम पूछताछ में बताए। इसके बाद पुलिस ने हुर्रियत नेता व साल्वेशन फ्रंट के प्रमुख मोहम्मद अकबर भट उर्फ जफर भट, दक्षिण कश्मीर के एक वकील समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, जांच में कई सूबत भी सामने आए जिसमें पता चला कि दाखिले के नाम पर जुटाए गए पैसे कुछ आतंकी समूहों तथा अलगाववादी समूहों को देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए दिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें