फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्र की नृशंस हत्या, पहले गला काटा फिर पत्थर से मारा

Wed, 24 Jun 2015 10:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचैरी तहसील के बदोता पंचायत में सोमवार की देर रात को पिता-पुत्र की नृशंस हत्या कर दी गई। पहले धारदार हथियार से गले पर कई वार किए गए, उसके बाद पत्थर से भी कुचल दिया गया। इस घटना का पता ग्रामीणों को मंगलवार की सुबह तब चला, जब वह सोकर समय पर नहीं उठा। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने गांव में ही कैंप लगाकर जांच शुरू कर दी है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सराजदीन (55) और बीनिया (28) अपने घर के बाहर एक ही चारपाई पर सो रहे थे। सुबह जब वे सोकर नहीं जागे तो आसपास के लोगों ने कई आवाजें लगाई। फिर भी उसके नहीं उठने पर लोग चारपाई के नजदीक गए तो वहां चारों तरफ खून बिखरा हुआ था। जब कंबल उठाकर देखा तो दोनों के शव लहूलुहान अवस्था में पड़े हुए थे। दोनों के गले पर तेजधार हथियार से वार किए गए थे।

ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। एसएचओ दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। कुछ समय के बाद एसएसपी मोहन लाल कैथ भी पहुंच गए। प्राथमिक जांच पूरी करने के बाद पुलिस ने दोनों शवों को पीएचसी लांदर पहुंचाया और इनका पोस्टमार्टम करवाया। बताया जा रहा है सराजदीन का पुराना घर गलियोत में हैं। सराजदीन ने बदोता पंचायत में 20 वर्ष पहले 25 कनाल जमीन खरीदी थी और यहीं पर मकान भी बनाया था।
विज्ञापन


वह सर्दी के मौसम में परिवार के साथ आरएस पुरा में रहता था और गर्मी के मौसम में बदोता आ जाता था। वह अभी गर्मी के मौसम में बदोता आने की तैयारी करने के लिए बेटे के साथ रविवार को बदोता पहुंचा था। बाप-बेटा इसी की तैयारी कर रहे थे कि सोमवार देर रात को किसी ने दोनों की तेज धार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। सराजदीन के परिवार के बाकी सदस्य आरएस पुरा में ही थे।

पुलिस ने मामले की जांच के लिए बदोता में ही कैंप लगा दिया है। हत्यारों का पता लगाने के लिए अब पुलिस इसी स्थान पर रह कर जांच करेगी। अभी तक कोई भी पुख्ता सबूत हाथ नहीं लगा है। उन्होंने औपचारिकता पूरी करने के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया है।
मोहन लाल कैथ, एसएसपी

जमीन विवाद की आशंका
दोहरे हत्या कांड की वजह जमीनी विवाद लग रहा है। 20 वर्ष पहले जिस व्यक्ति से सराजदीन ने जमीन खरीदी थी, उसके साथ करीब चार वर्ष से विवाद चल रहा था। मामला कोर्ट भी पहुंच गया था। अक्सर इसको लेकर कहासुनी भी होती रहती थी। ज्यादातर ग्रामीण जमीनी विवाद को ही हत्या का कारण मान रहे हैं।

कहीं लूट हत्या की वजह तो नहीं
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सराजदीन जब आरएस पुरा से बदोता आया था तो उसके पास 70 हजार के करीब नकद राशि थी। इसके बारे में कुछ लोगों को पता था। कुछ लोग नकद राशि लूटने को भी हत्या का कारण मान रहे हैं। क्योंकि सराजदीन के घर से किसी तरह की राशि नहीं मिली है।

शक के आधार पर एक हिरासत में
जांच के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को शक के आधार पर हिरासत में लिया है। हत्या के बाद पुलिस ने उधमपुर की तरफ जाने वाले यात्री वाहनों की भी तलाशी शुरू कर दी। बस में एक व्यक्ति बैठा मिला, जो कि आरएस पुरा का था और वापस आरएस पुरा जा रहा था। पुलिस ने शक के आधार पर तुरंत उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। हालांकि इसके बारे में पुलिस पुष्टि नहीं कर रही है।

जंगलों में सर्च आपरेशन चलाया
हत्याओं का पता लगाने के लिए पुलिस ने बदोता, गलियोत व लांदर के जंगलों में सर्च आपरेशन शुरू किया है। इसके लिए पुलिस जवानों से भरी हुई बस दोपहर करीब दो बजे बदोता की तरफ रवाना हुई। यह जवान जंगलों में पहुंच कर हत्यारों का तलाश करने का प्रयास करेगी। पुलिस को शक है कि हत्यारे पुलिस से छुपकर जंगलों में छुपे हों। सर्च आपरेशन छेड़ने की एएसपी ने भी पुष्टि की है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें