फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: झगड़े से बाप-बेटी घायल, बड़ा भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। पौनी चक पुलिस चौकी के अंतर्गत बाजीगर बस्ती बधरोर में दो भाईयों की आपसी धक्का मुक्की हो गई। जिससे एक भाई और उसकी बेटी को चोटें आई। जिसके बाद बाप बेटी उपचार के लिए जीएमसी जम्मू में पहुंचे। जिसके बाद डॉक्टरों ने उनका उपचार किया। उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनो घायलों को घर भेज दिया। पौनी चक पुलिस ने जीएमसी में पहुंच कर घायलों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज़ कर उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बाप बेटी की पहचान 19 राधिका और जसविंदर कुमार निवासी बाजीगर बस्ती बधरोर के रूप मे हुई। वही आरोपी की पहचान सुखविंदर कुमार निवासी बाजीगर बस्ती बधरोर के रूप में हुई। पुलिस ने बताया की दोनो भाई एक ही घर में रहते है। एक भाई घर के उपर और एक भाई घर के नीचे रहता है। वीरवार सुबह दोनो में किसी बात को लेकर दक्का मुक्की हुई। इसी दौरान बाप बेटी को मामूली चोटे आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें