फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुरखु में कार और बाइक की टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोमाना। अखनूर रोड पर पुरखु में वीरवार शाम बाइक (जेके02 बीडी 4240) और कार (जेके 02 सी एस 2598) की आमने-सामने टक्कर हो गई। बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जीएमसी जम्मू पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अश्वनी (42) पुत्र रतन लाल निवासी टॉप पलौड़ा के रूप में हुई। हादसा शाम करीब 6ः50 पर हुआ। बाइक सवार अखनूर से जम्मू जा रहा था और कार जम्मू से अखनूर आ रही थी। पुरखु में दोनों की सीधी टक्कर हो गई। पुलिस के अनुसार बाइक चालक गलत दिशा से आ रहा था, जिस कारण हादसा हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखवा दिया है, शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। कानाचक पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। मोटरसाइकिल और कार को जब्त कर लिया है। कार चालक सतीश कुमार निवासी मीरा साहिब को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें