फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे का अंतिम संस्कार देख पिता भी चल बसा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग के छन्न अरोड़ियां के पास कार दुर्घटना में मारे गए युवक के पिता की भी मौत हो गई है। पिता भी हादसे में घायल हुए थे।
विज्ञापन


शनिवार को हादसे के बाद पिता की हालत स्थिर थी, लेकिन बेटे का अंतिम संस्कार होते देख पिता की हालत बिगड़ गई। उन्हें जम्मू के मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार शनिवार को कार नंबर (जेके02-ए-8857) पलट गई। हादसे में कार सवार कुलविंदर सिंह निवासी नानक नगर जम्मू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुलविंदर के पिता अमरजीत सिंह को भी चोटें आईं।
विज्ञापन


अन्य दोनों यात्री बाल बाल बच गए। उन्हें कोई चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। कुलवदिंर सिंह के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।

खुद उसके पिता अमरजीत सिंह उसका शव लेकर घर गए थे। लेकिन रविवार को अंतिम संस्कार करते वक्त हालत बिगड़ गई और परिवार ने अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन

दो युवक बिजली के ट्रांसफार्मर के नीचे घुसे

वहीं, मीरां साहिब के इंदिरा नगर इलाके में बाइक अंनियत्रित होने से उस पर सवार दो युवक बिजली के ट्रांसफार्मर के नीचे घुस गए। इसमें दोनों बुरी तरह से गंभीर रूप से घायल हो गए।

लहूलुहान हालत में दोनों को स्‍थानीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उन्हें जीएमसी रेफर किया गया। दुर्घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, गांधी नगर में तीन लोग स्कूटी स्लिप होने से घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुट्ठी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गत्ता फैक्टरी में काम करने वाला मजदूर अचानक से दो मंजिला से नीचे गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सीता राम बिहार के मुज्जफरपुर का रहने वाला था। पुलिस ने इसे लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं गांधी नगर में स्कूटी पर जा रहे तीन लोगों मनीशा, शालू और बाबू राम को मेटाडोर ने टक्कर मार दी। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिरां साहिब के इंदिरा नगर में आर एस पुरा के रहने वाले रमनीक सिंह और शवानू बाइक पर जाते वक्त बिजली के ट्रांसफार्मर के नीचे जा घुसे। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें