फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर यात्रियों को किया जा रहा परेशान: फारूक

Mon, 24 Jun 2019 01:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
विज्ञापन
फारुख अब्दुल्ला - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा बल यात्रियों को परेशान करते हैं। इसे रोकने की आवश्यकता है। देश में कहीं भी लोग हाईवे पर इतनी जगहों पर नहीं रुकते, जितना इस राजमार्ग पर रोका जाता है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोगों को काफी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। सरकार को चाहिए कि वह राष्ट्रीय राजमार्ग पर जो ट्रैफिक को रोका जा रहा है उस पर ट्रैफिक को चलने की इजाजत देनी चाहिए। फारूक अब्दुल्ला रविवार को पहलगाम में थे। यहां उन्होंने एक गोल्फ  टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। 

उन्होंने बिहार में उन बच्चों के लिए भी प्रार्थना की जो एन्सेफलाइटिस के कारण मारे गए। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है और सरकार को इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें