जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला का किडनी ट्रांसप्लांट सफल रहा है। फारूक की नई किडनी ने ठीक ढंग से काम करना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट करके इस बारे में बताया।
उमर ने ट्वीट करके बताया कि, मॉम और डेड की सर्जरी सफल रही है। नई किडनी ने ठीक से काम करना शुरू कर दिया है। मेरी और मेरे परिवार की तरफ से आप सभी की दुआओं के लिए तहे दिल से शुक्रिया।
Dad &
mum's surgery was a success & the new kidney has
started functioning. My family joins me in thanking all of U for yr
support & prayers— Omar Abdullah
(@abdullah_omar) December
15, 2014
लंदन में रहने वाली फारूक की बेटी हिना ने भी इस बात की तस्दीक की है कि उनके पिता की सर्जरी पूरी तरफ से सफल रही है।
My mother donated a kidney to my Dad today. Both surgeries were successful but it's still early days. Please keep them in your thoughts.— Hinna (@hinnac) December 14, 2014