जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने एक नेशनल टीवी चैनल के रिपोर्टर को दिखाया अपमानजनक संकेत। रिपोर्टर के सवाल से खफा होने के चलते दिखाया गया संकेत।
दरअसल श्रीनगर में गुरुवार को राज्य के नए राज्यपाल के शापत ग्रहण समारोह के बाद से डॉ. फारूक अब्दुल्ला पत्रकारों से घिरे दिखे। कभी कोई किसी बात को लेकर पूछता तो कभी कोई किसी अन्य विषय पर। इस बीच जब निकलने से पूर्व कुछ रिपोर्टर उनसे सवाल कर रहे थे तो उनसे पूछा गया कि, "आप राज्यपाल को एयरपोर्ट रिसीव करने गए लगता काफी करीबी हैं?"
पत्रकार के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "मैं सांसद होने के नाते उन्हें एयरपोर्ट रिसीव करने गया और सांसद होने के नाते आप मुझसे मेरे इस अधिकार को नहीं छीन सकता"। लेकिन जब पत्रकार ने यह कहा, "आपके ऐसा करने से लोग आपकी भाजपा के साथ निक्कट्टा पर कई सवाल उठा रहे हैं"। भले हल्का मुस्कुराते हुए ही सही लेकिन डॉ. फारूक ने इस सवाल पे पत्रकार को अपमानजनक संकेत दिखाया।
गौरतलब है कि दिल्ली में स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपाई के श्रद्धांजलि समारोह से लौटने के बाद से फारूक अब्दुल्ला सुर्खियों में है। कभी ईद निमाज के समय उनको लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा और अब ये एक और घटना जिससे वह सुर्खियों में एक बार फिर आ गए हैं।