फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फारूक ने की भारत-पाक वार्ता की वकालत, कहा दोस्ती एक शांतिपूर्ण उप महाद्वीप के लिए अनिवार्य

Sun, 03 Mar 2019 10:20 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला - फोटो : फाइल
विज्ञापन
नेकां प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि भारत और पाकिस्तान की भलाई की खातिर, खासतौर से कश्मीर के कल्याण के लिए नतीजे देने वाली और समयबद्ध वार्ता शुरू करनी चाहिए। 
विज्ञापन


वह यहां पार्टी पदाधिकारियों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी संस्थापक और उनके पिता शेख मोहम्मद अब्दुल्ला का मानना था कि भारत-पाक की बातचीत से राज्य के लोगों को फायदा होगा।

हमारी पार्टी अब भी मानती है कि भारत-पाक दोस्ती एक शांतिपूर्ण उप महाद्वीप के लिए अनिवार्य है। मैं दोनों देशों के लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे दोनों देशों की भलाई की खातिर अपनी-अपनी सरकारों पर नतीजे देने वाली वार्ता प्रक्रिया शुरू करने के लिए दबाव डालें। 
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि परमाणु हथियार संपन्न दोनों देशों के बीच मेलजोल जम्मू कश्मीर में शांति के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने भारत और पाकिस्तान से 2003 के सीजफायर समझौते का सम्मान करने और सीमाओं को शांतिपूर्ण बनाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच हो रही झड़पों ने सीमा के दोनों ओर रह रहे लोगों के जीवन को आफत में डाल दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें