उधमपुर के गोल मेला में पहुंचे नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सांसद डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि अगला विधानसभा चुनाव पार्टी अपने दम पर लड़ेगी। कहा कि रियासत के तीनों संभाग के लोगों की अलग मांगें और परेशानियां हैं।
इनको दूर करने के लिए अब नेकां अपनी सरकार बनने के बाद तीनों संभाग को अलग स्वायत्तता प्रदान करेगी। सभा को संबोधित करते हुए डॉ. फारूक ने कहा कि नेकां की सरकार बनने के बाद पहले ही सत्र में तीनों संभाग को स्वायत्तता प्रदान करने वाला बिल पारित किया जाएगा।
उन्होंने सरपंच की चुनावी प्रक्रिया पर सरकार पर निशाना साधा और कहा कि हमारी सरकार बनने पर सरपंच के चुनाव के कानून में बदलाव को प्राथमिकता पर लिया जाएगा।फारूक ने कहा कि जल्द ही पंचायत चुनाव होने की संभावना है।
इनमें महिलाओं का 33 प्रतिशत हिस्सा है। चुनाव में ऐसी महिलाओं को खड़ा करो, जो अपने हक के लिए लड़ें और आवाज को आगे तक ले जाएं। लोग भी ऐसे पंच चुनें जो ईमानदारी से काम करें।
कहा कि सरपंच के चुनाव के लिए जो कानून लाया है, वह पूरी तरह से गलत है। नेकां की सरकार बनने पर लोगों को अपना सरपंच चुनने का अधिकार मिलेगा।
We (National Conference) will not join hands with any party, will contest elections alone and will definitely win: Farooq Abdullah while addressing party workers in J&K's Udhampur pic.twitter.com/CBnkY2XpvJ— ANI (@ANI) December 12, 2017