फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फारूक अब्दुल्ला ने साधा पीएम पर निशाना: कहा, वे फौजियों का खून बेचना चाहते हैं

Fri, 21 Oct 2016 05:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
‌रियासत के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
सर्जिकल स्ट्राइक पर सियासत के मामले में अब जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोला है। पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा मोदी पर जवानों के खून की दलाली संबंधी आरोप से सियासी बवाल खड़ा हुआ था।
विज्ञापन


अब पुंछ में डा. अब्दुल्ला ने कहा कि आज कुछ लोग चुनाव जीतने के लिए फौजियों का खून बेचना चाहते हैं। सौदा करना चाहते हैं। फौजी किसी हुकूमत का नहीं होता। फौजी हिन्दुस्तान का है। वाजपेयी ने कहा था कि दोस्त बदले जा सकते हैं लेकिन पड़ोसी बदले नहीं जा सकते। फारूक ने कहा कि अगर मोदी वाजपेयी को नेता मानते हैं तो उनकी नीतियों पर क्यों नहीं चलते। 

फारूक ने पिछले दिनों भी पीएम मोदी को कश्मीर के हालात पर बातचीत के लिए सभी पक्षकारों को बुलाने की बात कही थी । इसके बाद फारूक ने घाटी के हालात पर विपक्षी नेताओं के साथ बैठक की थी जिस दौरान उन्होनें पत्रकारों के सवाल के जवाब में पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा था । 
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्जिकल स्ट्राइक के सवाल पर भड़क गए थे फारूक

फारुक अब्दुल्ला - फोटो : ANI
पिछले दिनों अपने आवास पर एक बैठक के बाद हुई प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों की ओर से उड़ी हमले और सर्जिकल स्ट्राइक के विषय पर सवाल पूंछे जाने के बाद फारूक अब्दुल्ला भड़क गए थे । सवाल के जवाब में फारूक ने कहा था कि मुझे उड़ी हमले से कोई लेना देना नहीं । फारूक ने कहा था कि मुझे सर्जिकल स्ट्राइक से भी कोई मतलब नहीं ।  मुझे सिर्फ घाटी के हालातों के सामान्य होने से मतलब है । 

फारूक ने कहा था कि कश्मीर की समस्या एक सियासी समस्या है और इसका एक सियासी हल खोजना होगा । फारूक ने कहा था कि सरकार को हुर्रियत समेत भी प्रमुख पक्षों से बातचीत करके समस्या का सियासी हल निकालने की कोशिश करनी चाहिए । 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें