जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.फारूक अब्दुल्ला ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कश्मीर की श्रीनगर सीट से उम्मीदवार फारूक अब्दुल्ला ने सरकार की नीयत पर सवालिया निशान लगाते हुए आरोप लगाए हैं कि सरकार चुनाव की प्रक्रिया में बाधा पहुंचाने की कोशिश कर रही है।
श्रीनगर सीट से उम्मीदवार फारूक ने सोनोवार के बूथ नंबर 36 पर अपने मतदान के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो अपनी जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं। फारूक ने कहा कि सरकार चुनावों की प्रक्रिया में बाधा पहुंचाने की कोशिश कर रही है।
फारूक के मतदान स्थल पर जाते वक्त उनके बेटे उमर अब्दुल्ला भी उनके साथ मौजूद रहे। गौरतलब है कि श्रीनगर लोकसभा सीट पर मतदान के बीच कश्मीर घाटी के इलाकों में हिंसक प्रदर्शनों की खबर है।