फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: स्लैड-अरनिया मार्ग पर छह माह से टूटी है पुली, किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। स्लैड-अरनिया मार्ग पर टूटी पुली को ठीक नहीं किए जाने पर किसानों ने पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुली की मरम्मत किए जाने की मांग की गई। पूर्व सरपंच प्रताप सिंह ने कहा कि पिछले छह माह से चार किलोमीटर स्लैड- अरनिया मार्ग को जोड़ने वाली पुली टूटी हुई है, लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। इसके चलते रात के समय हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन

किसान जोगिंद्र सिंह, सुभाष सिंह, चन्द्र उदय सिंह, कर्म चंद, गारू राम व गोपाल सिंह का कहना है कि संबंधित पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को कई वार अवगत करवाया, लेकिन टूटी पुली को ठीक नहीं किया गया। लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर एक हफ्ते के भीतर टूटी पुली को ठीक नहीं किया तो स्लैड क्षेत्र के ग्रामीण पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए विभाग जिम्मेवार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें