अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कृषि उत्पादन विभाग की सचिव शबनम शाह कामिली ने प्रदेश के 18 प्रगतिशील किसानों को उत्कृष्टता केंद्र मंगियाना (हरियाणा) में पांच दिवसीय दौरे के लिए रवाना किया।
इस मौके पर निदेशक कृषि विभाग राम सेवक, निदेशक गुलाम रसूल मीर, प्रबंध निदेशक इमाम दीन और अन्य मौजूद रहे। जम्मू-कश्मीर सलाहकार बोर्ड के सचिव अब्दुल हामिद वानी ने बताया कि एक्सपोजर टूर का उद्देश्य किसानों को खट्टे फलों के उत्पादन और विकास में हरियाणा राज्य द्वारा अपनाई गई नवीनतम प्रथाओं से परिचित कराना है। वे आधुनिक तकनीकी विकास के संपर्क में आ सकते हैं। इससे किसान कृषि आय बढ़ा सकें और वापसी के बाद अन्य साथी किसानों को कौशल के बारे में सिखाएंगे।
एक्सपोजर टूर बोर्ड के सचिव ने कहा कि बागवानी विभाग हरियाणा के सहयोग से आयोजित होने वाले प्रशिक्षण में खट्टे फलों के विकास की सर्वोत्तम प्रथा, पोस्ट प्रबंधन तकनीक और बगीचे के विकास के लिए नवीनतम प्रगति सहित कई विषयों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने किसानों से एकीकृत खेती के क्षेत्र में अपने तकनीकी कौशल को बढ़ाने के लिए कहा है।