फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वित्त विभाग में लेखा सहायक की भर्ती परीक्षा 28 को, 1.94 लाख उम्मीदवार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) 28 जनवरी को वित्त विभाग में लेखा सहायक की भर्ती परीक्षा करवाने जा रहा है। 972 पद पर भर्ती परीक्षा में 1.94 लाख उम्मीदवार बैठेंगे। यह यूटी में सबसे बड़ी भर्ती परीक्षाओं में से एक होगी। इसे लेकर जम्मू और कश्मीर संभाग के प्रशासन के साथ-साथ जेकेएसएसबी ने तैयारियां शुरू कर ली हैं।
विज्ञापन

भर्ती परीक्षा ओएमआर बेस्ड होगी। जम्मू और कश्मीर संभाग के विभिन्न जिलों में परीक्षा केंद्र बनेंगे। जम्मू संभाग की बात करें तो 90394 उम्मीदवार भाग लेंगे। सबसे ज्यादा जम्मू जिले के 31656 उम्मीदवार है। डोडा के 7648, कठुआ 10566, किश्तवाड़ 3744, पुंछ 7250, राजोरी 10342, रामबन 3187, रियासी 2941, सांबा 5652, उधमपुर के 7408 उम्मीदवार परीक्षा में बैठेंगे। कश्मीर संभाग से 105476 उम्मीदवार शामिल होंगे। इसमें श्रीनगर 16635, अनंतनाग और बारामुला क्रमश: 15533, 15539, पुलवामा 10820, कुपवाड़ा 10341, बडगाम में 11361, कुलगाम 9221, गांदरबल 4807, बांदीपोरा में 5463 व शोपियां से 5784 उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें