लॉकडाउन के बीच सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए धर्मार्थ ट्रस्ट के सदस्यों ने ही क्षीर भवानी मंदिर में पूजा-अर्चना की। चंद लोगों की मौजूदगी में मां की आतरी की गई। कोविड-19 को देखते हुए इस वर्ष मेले का आयोजन नहीं किया गया। इस वर्ष मेले के दिन मंदिर में पुजारियों की मौजूदगी में परंपराओं के अनुसार पूजा-पाठ और अनुष्ठान किया गया।
पांच दिवसीय गायत्री यज्ञ आज से
ऑल वर्ल्ड गायत्री परिवर शांतिकुंज हरिद्वार, गायत्री परिवार ट्रस्ट जम्मू और कश्मीर के मार्गदर्शन में गायत्री परिवार 31 मई से प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर पांच सौ से अधिक गायत्री यज्ञ करेगा। वर्तमान स्थिति के मद्देनजर यह यज्ञ एक-एक करके विभिन्न स्थनों पर सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत किए जाएंगे।