फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#SurgicalStrike शहीद की पत्नी ने कहा, पाक को आगे भी दें ऐसे ही जवाब

Fri, 30 Sep 2016 12:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
Army operation - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पाकिस्तान को ऐसा जवाब आगे भी मिलते रहना चाहिए, क्योंकि उसे भी उस दर्द का एहसास हो। जिस दर्द को हम लोग सह रहे हैं। उड़ी हमले में शहीद हुए बिश्नाह के छिबूचक गांव के करनैल सिंह की पत्नी गीता देवी से अमर उजाला ने बातचीत की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को यह जवाब पहले ही मिलना चाहिए था। यदि भारत की तरफ से इस तरह की कार्रवाई पहले ही की जाती, तो जवानों की शहादत न होती, लेकिन जो कार्रवाई हुई है, उससे वह संतुष्ट हैं। 

इससे उनका पति तो वापस नहीं आएगा, लेकिन उनकी आत्मा को शांति जरूर मिलेगी। उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। उन लोगों ने धोखे से घुसकर हमला किया। हम लोगों ने सामने घुसकर मारा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

'अब हमला करने से पहले वो सौ बार सोचेंगे'

army - फोटो : File Photo
भविष्य में भी पाकिस्तान को करारा जवाब मिलना चाहिए। शहीद के भतीजे कुलदीप सिंह सैनी का कहना है कि अब शहीदों की आत्माओं को शांति मिलेगी। इस हमले से एक कड़ा संदेश पाक को गया है। अब हमला करने से पहले वह सौ बार सोचेंगे। देर से ही सही, लेकिन सरकार की कार्रवाई ने शहीद परिवारों को हौसला दिया है। 

गौरतलब है कि 28-29 सितंबर की रात को भारतीय सेना की स्पेशल फोर्सेज ने पाक अधिकृत कश्मीर में चल रहे आतंकी कैंपों पर सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए 7 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था । जानकारी के मुताबिक इस कार्रवाई में 38 आतंकी मारे गए हैं । 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें