फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी जाते समय हादसे में बच्ची की मौत

Tue, 22 Jul 2014 02:47 AM IST
टीम डिजीटल
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा से वैष्णो देवी जाते समय पहाड़ से पत्थर गिरने के कारण सोमवार सुबह एक 8 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। पत्थर सिर पर लगने के कारण मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई थी। कानूनी कार्यवाही पूर्ण कर पुलिस ने बच्ची को परिजनों के सुपर्दु कर दिया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश निवासी राकेश कुमार की पुत्री विदुषी अपने परिजनों के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए आई थी। सोमवार सुबह जैसे ही वह परिवार के साथ सांझी छत के पास पहुंची तभी पहाड़ी से आए
एक बड़े पत्थर ने उसे अपनी चपेट में लिया।

सिर में चोट लगने के कारण मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत के बाद उसके परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने कानूनी कार्यवाही पूर्ण करने के बाद उसके शव को परिजनों के हवाले कर दिया। जिसे परिजन अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें