फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठी खबर से शहर में मचा हड़कंप

विज्ञापन
खबर के बारे में डीसी विचार-विमर्श करते सांबा शहर के आक्रोशित लोग। अमर उजाला
विज्ञापन
सांबा। एक दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर से सांबा जिले में हड़कंप मच गया है। लोगों ने प्रदर्शन करने की तैयारी कर ली थी। बाद में डीसी रोहित खजूरिया ने मौके पर पहुंच कर लोगों को लिखित में आश्वासन दिया, तब वह शांत हुए।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के अध्यक्ष तजिंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब उन्होंने एक अखबार में प्रकाशित खबर देखी कि सांबा जिले को समाप्त कर जम्मू के साथ मिला दिया गया है। तो लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर प्रदर्शन की तैयारी करने के लगे। कस्बे के बाजार बंद कर हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन करने का फैसला किया गया। इसी बीच डीसी रोहित खजूरिया ने मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाने की कोशिश की। लो लोग नहीं माने तो डीसी ने लोगों को लिखित में दिया कि खबर झूठी है। इस पर विश्वास नहीं करेें। डीसी से लिखित आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने दुकानें खोलीं। इस अवसर पर पवन देव सिंह, अजय सिंह, कमल भट्टी के अतिरिक्त काफी संख्या में लोग उपस्थिति थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें