फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर लूटा था ट्रक से एक करोड़ कैश, ड्राइवर भी था नकदी से अनजान

Sun, 28 Oct 2018 10:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
इसी ट्रक से बदमाशों ने लूटी थी एक करोड़ नगदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एक करोड़ की लूट मामले में किसी घर के भेदी के ही लंका ढहाने का शक है। पुलिस ने इस मामले में कंपनी के दस लोगों से पूछताछ की है। इन दस लोगों को ही कैश के बारे जानकारी थी। इसके अलावा यह भी जांच की जा रही है जहां पैसा जाना था, वहां कितने लोगों को इसका पता था। दरअसल, जिस ट्रक में यह पैसा जा रहा था, उसके चालक को भी इसकी जानकारी नहीं थी कि ट्रक में कैश है। बावजूद इसके लूट हो गई।

विज्ञापन


शुक्रवार की देर रात को नेशनल हाईवे पर कठुआ के बरवाल मोड़ के नजदीक लूट हुई थी। इस घटना में की जा रही जांच में यह भी पता चला है कि लुटेरों ने जांच एजेंसी के अधिकारी बताकर एक करोड़ की लूट को अंजाम दिया था। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लुटेरों ने ट्रक ड्राइवर से कहा कि वे लोग एक जांच एजेंसी से हैं और ट्रक में लोड सामान की जांच करना चाहते हैं।

पूछताछ में यह बात ट्रक चालक और कंडक्टर ने पुलिस को बताई है। ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है कि बरवाल मोड़ के नजदीक ट्रक से कैश लूटने के बाद लुटेरे बुलेरो में सवार होकर कुछ दूर आगे गए और फिर वापस जम्मू की ओर लौट गए। इस बात की भी जांच की जा रही है कि कैश भेजे जाने के संबंध में दिल्ली में किन-किन लोगों को जानकारी थी।  
विज्ञापन


बुलेरो की जांच कर रही पुलिस हाईवे पर विभिन्न जगह लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। रविवार को भी पुलिस की जांच टीम एक बार फिर जम्मू स्थित औद्योगिक इकाई में पहुंची, जहां से कैश को दिल्ली की एक अन्य इकाई के लिए रवाना किया गया था। पुलिस इकाई के कुल दस लोगों से पूछताछ कर रही है, जिनमें कैश के संबंध में जानकारी होने वाले, कैश को पैक करने और गाड़ी में लोड करने वाले कर्मचारी भी शामिल हैं।

शुक्रवार देर रात हुई इस लूट की शिकायत कठुआ पुलिस को मांटेज इंडस्ट्रीज के प्रबंधक नरेंद्र चौपड़ा ने दर्ज करवाई थी और यह भी बताया था कि यह राशि कटानिया इंटरप्राइजेज का था। लुटेरों ने गन प्वाइंट पर ट्रक में बड़े इत्मीनान से तलाशी लेने के बाद कैश को लूट लिया। जम्मू के बाड़ी ब्राह्मणा की इकाई से यह पैसा दिल्ली की एक इकाई को भेजा जा रहा था। हालांकि ट्रक चालक और कंडक्टर को यही पता था कि ट्रक में रूटीन की तरह इकाई के सैंपल बॉक्स लोड हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें