फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: फर्जी डिग्री रैकेट का भंडाफोड़, 100 दस्तावेजों के साथ आरोपी गिरफ्तार, चौंकाने वाले किए खुलासे

Sat, 26 Mar 2022 09:59 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आरएस पुरा/ जम्मू

सार

आरएसपुरा थाने में स्थानीय युवक ने फर्जी डिग्री के मामले में केस दर्ज करवाया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ में कई प्रकार की जानकारी मिली। 
विज्ञापन
Fake degree racket busted jammu - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दूसरे राज्यों के विश्वविद्यालयों और शिक्षा बोर्ड की फर्जी डिग्री, डिप्लोमा व अन्य दस्तावेज बेचने वाले रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने जम्मू से सटे आरएस पुरा से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 100 फर्जी डिग्री और दस्तावेज बरामद हुए हैं। आरोपी की पहचान रवि कुमार निवासी कोटली गालावाना आरएस पुरा के रूप में हुई है जिससे पूछताछ की जा रही है। फर्जी डिग्री रैकेट में और भी खुलासे हो सकते हैं।

आरएस पुरा थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी

आरएस पुरा थाने में सनी कुमार निवासी नई बस्ती आरएस पुरा ने शिकायत दर्ज करवाई थी। इस पर थाना प्रभारी जयपाल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रवि कुमार को गिरफ्तार किया। छापे के दौरान रवि कुमार के पास से 100 फर्जी डिग्री, दस्तावेज बरामद हो गए।

यूपी, कर्नाटक समेत कई राज्यों से जुड़े तार

फर्जी डिग्री और मार्कशीट तैयार करते समय महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी, शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिक्षा बोर्ड, कर्नाटक विश्वविद्यालय, सीएसजेएम विश्वविद्यालय कानपुर जैसे संस्थानों के नामों का उपयोग किया जा रहा था।

45 में डिग्री, 25 हजार में डिप्लोमा बेचा जा रहा था

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि फर्जी डिग्री रैकेट एक डिग्री के लिए 45 हजार रुपये और डिप्लोमा के लिए 25 हजार रुपये ले रहा था।  पुलिस के अनुसार यह मुमकिन नहीं लग रहा  कि इस फर्जीवाड़े को कोई अकेले ही अंजाम दे रहा था। इसमें रैकेट की प्रबल आशंका है, जिसका पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें