फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: फगेत्रा बिरादरी ने जय दाती मां के दरबार में टेका माथा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अरनिया। सीमावर्ती गांव चंगिया में वीरवार को फगेत्रा बिरादरी ने जय दाती मां के दरबार में माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दाती मां के दरबार में महीने की हर दशमी पर मेल का आयोजन किया जाता है। दशहरा के दिन मुख्य वार्षिक मेल का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन

वीरवार को दशमी पर आसपास और दूरदराज के क्षेत्र से आए हुए लोगों ने दाती मां के दरबार में माथा टेक कर सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर प्रबंधकों और जय दाती मां दरबार के सेवकों की तरफ से देवस्थान को विशेष तौर पर सजाया गया था। विधिपूर्वक मंत्र उच्चारण के साथ आरती की गई। इसके बाद दाती मां के द्वार दर्शन के लिए खोल दिए गए। सुबह से ही लोगों का आना-जाना शुरू हो गया था। बिरादरी की तरफ से नवविवाहित जोड़ों के विधिपूर्वक रस्म भी दरबार में निभाई जाती है। इसके अलावा मेल के आयोजन पर बच्चों के मुंडन भी लोग करवाते हैं। आशीर्वाद ग्रहण करने आए श्रद्धालुओं के लिए लंगर का आयोजन किया गया था। इसमें पूरी-छोले, खिचड़ी, हलवा और चाय का प्रबंध था। श्रद्धालु प्रसाद के तौर पर खिचड़ी भी घरों में ले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें