संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। थाना प्रभारी तारिक अहमद की अध्यक्षता में व एसडीपीओ अखनूर मोहन शर्मा की निगरानी में नायब तहसीलदार भलवाल ब्राह्मणा के साथ हनुमान चौक पर वाहनों की जांच के लिए विशेष नाका लगाया गया था। इस दौरान वाहनों की चेकिंग के दौरान जम्मू से पुंछ की ओर जा रही एक गाड़ी जेके02डीए 8897 को तलाशी के लिए रोका गया।
जांच के दौरान उसमें से 940 ग्राम भुक्की और चार तेजधार हथियार बरामद किए गए। वाहन चालक की पहचान जावेद इकबाल निवासी गांव करमारा तहसील हवेली, जिला पुंछ के रूप में हुई। इस पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वाहन को भी जब्त कर लिया। इस संबंध में अखनूर थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।