फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयर कारखाने में महिला श्रमिकों के बेहोशी मामले में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। सिड़को स्थित बीयर बनाने वाले कारखाने में काम करने के दौरान रविवार को आठ महिला श्रमिक बेहोश हो गई थी। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया था। अब सभी की हालत ठीक है। मौके पर पहुंचे डीसी ने तहसीलदार को पूरी घटना की गहनता से जांच करने के आदेश दिए थे। तहसीलदार रामपाल शर्मा ने बताया की बीयर कारखाने में पहुंचकर उन्हें छानबीन की है। पता चला है कि गैस रिसाव के कारण महिला श्रमिक बेहोश नहीं हुई थी। वह पुरानी बोतलों की सफाई कर रही थी। माना जा रहा है कि किसी बोतल में केमिकल होने के कारण यह घटना हो सकती है। इस बारे में अन्य श्रमिकों से भी पूछताछ की गई है। बीमार महिलाओं को किसी पर शक नहीं है। अधिकारी ने बताया कि जिस सेक्शन में महिलाएं बेहोश हुई उसमें 30 श्रमिक काम करते हैं। उनमें से आठ महिलाएं बेहोश हो गई थी। एफएसएल की टीम ने भी कारखाना पहुंचकर नमूने लिए हैं। पुलिस ने पूरी घटना पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें