फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन चार ट्रेनों में जम्मू पहुंचे दो हजार यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में ट्रेनों का परिचालन शुरू होने के बाद बुधवार को दूसरे दिन चार ट्रेनों में दो हजार यात्रियों ने जम्मू संभाग में प्रवेश किया। इसमें जम्मू के लिए दो ट्रेनें, जबकि एक-एक ट्रेन उधमपुर और कटड़ा के लिए थी। वापसी में जम्मू, उधमपुर और कटड़ा से पांच ट्रेनें रवाना हुईं। इनमें 15 सौ के करीब यात्री रवाना हुए। जम्मू आने वाली ट्रेनों में वाराणसी-जम्मू बेगमपुरा, पटना-जम्मू अर्चना एक्सप्रेस, प्रयागराज-जम्मू एसक्प्रेस थीं। वहीं जम्मू से वापसी में बेगमपुरा-अर्चना एक्सप्रेस जबकि कटड़ा से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-जबलुपर और उधमपुर-प्रयागराज एक्सप्रेस रवाना हुई। ट्रेन से जम्मू आने वाले सभी यात्रियों का रेलवे स्टेशन पर कोविड-19 टेस्ट किया गया। रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों को तैनात किया गया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अभी यात्रियों की संख्या कम है, हर ट्रेन में औसतन 300 के करीब यात्री सफर कर रहे हैं। उन्होंने कह कि कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत यात्रियों को स्टेशन परिसर में प्रवेश दिया जा रहा है। ट्रेन के तय समय से एक घंटे पहले ही यात्रियों को स्टेशन परिसर में प्रवेश दिया जा रहा है। हर यात्री की थर्मल स्क्रीनिंग भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें