जम्मू। त्योहारी सीजन पर शहर में सरल यातायात को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। यदि कहीं पर भी जाम की स्थिति बने, नियमों का उल्लंघन हो या अवैध पार्किंग हो तो 9419102411, 9419156178 नंबरों पर वाट्सएप के जरिए जानकारी दे सकते हैं। ट्रैफिक पुलिस इस पर तुरंत कार्रवाई करेगी। इसके अलावा 01912459048 नंबर पर फोन भी कर सकते हैं।
यातायात पुलिस जम्मू के एसएसपी शिव कुमार शर्मा ने कहा कि यातायात पुलिस चाहती है कि त्योहारों में अप्रिय घटना न हो। खासकर कहीं पर कोई सड़क दुर्घटना न हो। यदि नियमों का पालन करेंगे तो कोई दुर्घटना नहीं होगी। यदि नियमों का उल्लंघन होगा तो किसी की जान भी जा सकती है, इसलिए इस सीजन में हेलमेट पहने, रैश ड्राइविंग न करें, सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें और हुड़दंग न मचाएं, ताकि खुशियों को ग्रहण न लगे। ट्रैफिक पुलिस ने उक्त नंबर जारी किए हैं। कहीं पर भी यातायात व्यवस्था यदि अव्यवस्थित होती है तो इन नंबरों पर वाट्सएप के जरिए जानकारी दें। ट्रैफिक पुलिस लोगों की मदद करेगी और यातायात को सरल बनाने में पूरी मदद भी।