फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन में कई उत्पादों को मिली पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। ऐतिहासिक किले में सात दिवसीय राष्ट्रीय अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति हब प्रदर्शनी का मंगलवार को समापन हो गया। उपायुक्त रोहित खजुरिया, जम्मू-कश्मीर खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अलावा आयोजित किए गए समारोह में मुख्य अतिथि थे। प्रदर्शनी में 25 स्टाल लगाए गए। जहां एससी, एसटी उद्यमी ने अपने उत्पादों को प्रदर्शित किया। इनमें कई उत्पाद ऐसे रहे जिन्हें इस प्रदर्शनी के जरिये नई पहचान मिली।
विज्ञापन

इसमें रेडीमेड, शहद, बांस के फर्नीचर, अचार, चक्की अट्टा, फर्नीचर, ट्रैक सूट, खादी के कपड़े, आयुर्वेदिक दवाएं, बसोहली श्मीना, सांबा बेडशीट, शामिल थे। इसके अलावा विभिन्न विभागों जैसे, पशुपालन, भेड़पालन, कृषि, हथकरघा और हस्तशिल्प विभागों ने भी प्रदर्शनी में अपने उत्पादों को प्रदर्शित किया। उपायुक्त ने बेरोजगार युवाओं को नौकरी के अवसर प्रदान करने और एनएसएसएच कार्यक्रम के तहत एससी एसटी उद्यमियों को प्रोत्साहित करने में केवीआईबी की भूमिका की सराहना की। उन्होंने एससी एसटी समुदाय की बेहतरी के लिए एनएसएसएच के तहत अधिक कार्यक्रम आधारित जागरूकता शिविर, कार्यशाला आदि आयोजित करने की सलाह दी। उन्होंने बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए जोर दिया।
जिला अधिकारी केवीआईबी ने एनएसएसएच के बुनियादी उद्देश्यों और बोर्ड द्वारा कार्यान्वित की जा रही अन्य योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी एससी एसटी एमएसएमई इकाई धारकों को उचित और लाभदायक दरों पर अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने और बेचने के लिए एक मंच प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि सात दिनों की लंबी प्रदर्शनी के दौरान यूनिट धारकों ने रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की। 8.25 लाख के आडर्र बुक किए और 1.25 लाख का सामन बेचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें