फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक किले में खादी ग्रामोद्योग विभाग ने लगाई प्रदर्शनी

विज्ञापन
सांबा के किले मे खादी विल्ज इंडस्ट्री के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व अन्य - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। कस्बे के ऐतिहासिक किले में खादी ग्रामोद्योग विभाग की ओर से राज्य स्तरीय प्रदर्शनी लगाई गई। इसका उद्घाटन बुधवार को चेयरपर्सन डॉ. हिना शफी भट्ट ने किया। इस अवसर पर जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों से लोगों ने स्टाल लगाए। जिन्होंने विभाग से ऋण लेकर अपना रोजगार शुरू किया है। विभाग की चेयरपर्सन ने स्टालों का निरीक्षण किया। लोगों से भी अपील की कि वह स्टालों से सामान खरीद कर उनका हौसला बढाएं। इस अवसर पर केवीआई के सचिव रशीद कादरी, डीडीसी के सदस्य सुभाष भगत, भाजपा की जिला अध्यक्ष गीता भगत, पार्षद संजीव पाधा आदि भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें