फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुदगुदाने लगे आरके लक्ष्मण के कार्टून

Sun, 01 Mar 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बिक्रम चौक कला केंद्र में देश के मशहूर कार्टूनिस्ट आरके लक्ष्मण की स्मृति में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कार्टून प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्य की प्रथम महिला ऊषा वोहरा ने किया। विदेश मंत्रालय भारत सरकार के इंडियन काउंसिल फार कल्चरल रिलेशन्स द्वारा जम्मू कश्मीर कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी के सहयोग से आयोजित प्रदर्शनी में करीब 86 कार्टून शामिल हैं।
विज्ञापन


उद्घाटन के दौरान ऊषा वोहरा ने मशहूर कार्टूनिस्ट आरके लक्ष्मण को श्रद्धांजलि दी और कला केंद्र में प्रदर्श्त प्रदर्शनी में कार्टूनों को देखा। उन्होंने इंडियन काउंसिल फार कल्चरल रिलेशन्स (आईसीसीआर) द्वारा पहली बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्टून प्रदर्शनी के आयोजन की सराहना की। आईसीसीआर के रीजनल डायरेक्टर बलवंत ठाकुर ने बताया कि सभी जाने-माने कार्टूनिस्टों के सहयोग से यह कार्य सफल हो पाया है।

जम्मू के जाने माने कार्टूनिस्ट चंद्रशेखर ने 45 चोटी के कार्टूनिस्टों के 85 बेहतरीन कार्टूनों को एकत्र कर इस प्रदर्शनी को सजाने में सहयोग किया। लक्ष्मण के कामनमैन के नाम से पांच दशकों से पहले पेज पर छपता रहा, जिससे आम आदमी के बारे में अपनी भावनाओं को कार्टून के जरिए उजागर करने में वे लगातार लगे रहे।
विज्ञापन


उनके नाम पर जम्मू में पहली अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी लगाई गई, जिससे जम्मू को भी एक अलग ख्याति मिली। यह प्रदर्शनी शनिवार शाम पांच बजे संपन्न होगी। प्रयास है कि इसी स्तर की प्रदर्शनी श्रीनगर और दिल्ली में लगाई जाए।

उल्लेखनीय है कि इस दो दिवसीय प्रदर्शनी में पाकिस्तान की निगार नजर का कार्टून, बांग्लादेश के अरिफूर रहमान, मिस्र के वसम खलील और यूसुफ आबू सोलेमान, ओमर सदीक मुस्तफा अहमद समीर फरीद और यूएसए के मिलिंद रानाडे के खूबसूरत और आकर्षक कार्टून प्रदर्शित हैं। अल्जीरिया के खलील जितौनी के अलावा देश के विभिन्न प्रदेशों के मशहूर कार्टूनिस्टों के कार्टून शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें