फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां देखें, कश्मीर में परीक्षा शेड्यूल

Fri, 10 Oct 2014 08:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री ताराचंद की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई उच्च स्तरीय बैठक में कश्मीर घाटी में परीक्षा शेड्यूल को तय किया गया। शेड्यूल के तहत कश्मीर घाटी में कक्षा एक से लेकर नवमी तथा 11वीं की वार्षिक परीक्षा अक्तूबर के आखिरी सप्ताह से शुरू होगी। जबकि दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा स्कूली शिक्षा बोर्ड की ओर से नवंबर के पहले सप्ताह से करवाई जाएगी।
विज्ञापन


इस अवसर पर बाढ़ के बाद की स्थिति का भी जायजा लिया गया। उप मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए कि परीक्षाओं को सुचारु तरीके से करवाने के लिए विद्यार्थियों की सूचना के लिए डेटशीट जारी करने के अलावा अन्य सभी प्रबंध किए जाएं। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारियों से कहा कि स्कूलों को नियमित कक्षाएं खासतौर से बाढ़ प्रभावित इलाकों के स्कूलों में कक्षाएं लगे इसको सुनिश्चित किया जाए।

उपमुख्यमंत्री ने स्कूली शिक्षा निदेशक कश्मीर से कहा कि स्कूलों में साफ सफाई, स्वच्छ पेयजल और पर्याप्त चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाई जाए। बैठक के दौरान कुपवाड़ा और कुलगाम के मुख्य शिक्षा अधिकारियों की अनुपस्थिति का संज्ञान लेते हुए उपमुख्यमंत्री ने शिक्षा निदेशक को उनसे जवाब तलब करने को कहा। बैठक में स्कूली शिक्षा सचिव निर्मल शर्मा, शिक्षा निदेशक कश्मीर तारिक अली और मुख्य शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें