नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रांतीय अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता ने हरबंस सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति उनका अमूल्य योगदान और समर्पित सेवाएं हमेशा याद रखी जाएंगी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।