फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में 1 हफ्ते में आतंकियों ने की चौथी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के सोपोर में सोमवार सुबह अज्ञात बंदूकधारियों ने एक व्यक्ति को उसके घर में घुसकर गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक जिस व्यक्ति की हत्या की गई है वो पूर्व आतंकवादी बताया जा रहा है।
विज्ञापन


सोपोर कस्बे के मुंडजी इलाके में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने एजाज अहमद रेशी नाम के व्यक्ति को उसके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी। पिछले तीन हफ्ते में सोपोर में छह लोगों की हत्या की जा चुकी है। इस सप्ताह में यह चौथी हत्या है।

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर इस घटना की निंदा की है। 'सोपोर में एक और हत्या। हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं और बावजूद इसके सरकार के समर्थक और मुख्यमंत्री आपको कहेंगे कि जम्मू-कश्मीर में चीजें बेहतर हैं।' (फोटो-सोशल मीडिया)
विज्ञापन


Another shooting in Sopore! It's going from bad to worse there & yet apologists for this govt & it's CM will tell you things are great in JK— Omar Abdullah (@abdullah_omar) June 15, 2015

विज्ञापन

कल भी एक दुकानदार की हत्या हुई

सोपोर में कल भी अज्ञात बंदूकधारियों ने एक दुकानदार की हत्या कर दी थी। अधिकारियों ने बताया कि मेहराजुद्दीन भट की बादामीबाग इलाके में उस वक्त गोलीमार कर हत्या कर दी गई, जब वह अपनी दुकान में एक ग्राहक को चिकन बेच रहा था।

वह इसी मकान में पोल्ट्री भी चलाता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह एक वैन से आतंकी घटनास्थल पर पहुंचे। नकाबपोश आतंकियों ने नाम लेकर उसे आवाज दी। मेहराज जैसे ही उनकी ओर घुमा आतंकियों ने गोलियों बरसानी शुरू कर दीं।

बहुत करीब से उसे पांच गोलियां मारीं और फिर भाग निकले। इसके बाद लोगों ने मेहराज को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भट जेकेएलएफ से जुड़ा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें