फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः पूर्व आतंकी के बेटे का जवाहर नवोदय विद्यालय में दाखिला, ये है पिता की इच्छा

Wed, 02 Dec 2020 12:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
Jawahar Navodaya Vidyalaya
विज्ञापन

हिजबुल मुजाहीदीन के पूर्व आतंकी के बेटे को जवाहर नवोदय विद्यालय में दाखिला मिला है। अब पिता की इच्छा है कि बेटा आईएस की परीक्षा पास करके सरकारी अधिकारी बने। अख्तर हुसैन के बेटे साकिब अंजुम ने सेना की ओर से रियासी में चलाई जाने वाली प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की कक्षाओं में हिस्सा लिया था। 

विज्ञापन


पिता अख्तर हुसैन हिज्बुल में तीन साल (1999-2002) सक्रिय रहा। 2002 में उसने समर्पण कर दिया। समर्पण के बाद भरण-पोषण के लिए उसे इंडेन गैस काउंटर मिला। सेना की ओर से बताया गया कि कुछ समय पहले हमारी तरफ से अख्तर से संपर्क किया गया और उससे कहा गया कि वह अपने बेटे साकिब के दाखिले के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय में फॉर्म भर दे ताकि उसका भविष्य बन सके। 

अख्तर ने भी अपने बेटे को इसके लिए प्रोत्साहित किया। इस तरह साकिब ने दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा पास कर ली। अब अख्तर चाहते हैं कि उनका बेटा पढ़-लिखकर आईएएस अफसर बने। प्रवेश परीक्षा पास करने पर सेना की ओर से पिता-पुत्र का सम्मान किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें