10 साल पुराने मामले में एक और फरार आरोपी गिरफ्तार
उधमपुर जिले में पुलिस ने देस राज नाम के एक अन्य फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। वह रिहंबल इलाके में शांति भंग करने के इरादे समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज करीब 10 साल पुराने मामले में वांछित था। उसके खिलाफ 11 अप्रैल 2016 को जिला मोबाइल मजिस्ट्रेट, उधमपुर की ओर से वारंट जारी किए गए थे।
कुख्यात ड्रग तस्कर पर पीआइटी-एनडीपीएस के तहत कार्रवाई
किश्तवाड़ पुलिस ने कथित तौर पर नशीले पदार्थों की तस्करी में बार-बार शामिल रहे हारिस हुसैन को कड़े PIT-NDPS Act के तहत हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, वह किश्तवाड़ शहर में नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले प्रमुख लोगों में शामिल था। उसे भद्रवाह जिला जेल में रखा गया है।
9 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार
कठुआ जिले के बिलावर स्थित धर्मकोट गांव से पुलिस ने सोमवार को कथित ड्रग तस्कर नीतन कपूर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 9 ग्राम हेरोइन बरामद होने का दावा किया गया है।
पुलिस टीम पर हमले का आरोपी भी पकड़ा गया
जम्मू के मीरान साहिब इलाके से पुलिस ने पुलिस टीम पर हमले के मामले में वांछित पशु तस्कर मुराद अली उर्फ फज्जी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मरालियां निवासी मुराद अली अपने साथियों के साथ अप्रैल में एक पुलिस टीम पर हमला कर चुका था, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इसके बाद से वह फरार चल रहा था।