फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन माफिया पेड़ों की कटाई में जुटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कोरोना के प्रकोप से अब आक्सीजन की कमी खलने लगी है। लोगों को अब पेड़ों की अहमियत का पता चलने लगा है। आज भी हर रोज सैकड़ों पेड़ वन माफिया काट रहे हैं। दूसरी तरफ कुछ सामाजिक संगठन पेड़ों को बचाने का प्रयास जारी रखे हुए हैं।
विज्ञापन

सामाजिक संस्था सांबा सोशल क्लब के सदस्य अजय सिंह, रंजु गुप्ता, अनिल गुप्ता, राज आदि ने बताया कि उनका प्रयास रहा है कि अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाएं, उन्होंने इसके लिए जागरूकता शिविर भी लगाए हैं। यदि पेड़ बचे रहेंगे तो हम भी बचे रहेंगे। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था की ओर से सैकड़ों पौधे लगाए हैं जिनकी देख भाल भी वह कर रहे हैं। प्रत्येक सदस्य को जिम्मेदारी दी गई है कि अपने-अपने हिस्से के पौधों की स्वयं ही सिंचाई करें। रविवार को उन्होंने शहीद अरुण खेत्रपाल के समाधि स्थल पर पेड़ों की सिंचाई की। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपने-अपने हिस्से के पौधे जरूर लगाएं व उनकी पालना भी करें। वहीं अपने जन्मदिन पर जरूर एक पौधा लगाएं व संकल्प लें कि उसकी पालना भी करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें