जम्मू-कश्मीर सरकार ने कश्मीर में विदेशी यात्रियों के प्रवेश पर एहतियातन रोक लगा दी है। राज्यपाल के सलाहकार बशीर अहमद खान ने मंगलवार को यह आदेश जारी किया। इशके साथ ही बारामुला जिले में सीआरपीएफ ने सभी छुट्टियां रद्द कर दी हैं। जो लोग अवकाश पर हैं उन्हें 31 मार्च तक न लौटने को कहा गया है।
मार्च अंत तक जोजिला की ओर किसी भी यात्रियों के जाने पर रोक रहेगी। उधमपुर जिले में सार्वजनिक परिवहन-बस, मिनी बस, टेंपो, मेटाडोर, इनोवा के संचालन पर रोक लगा दी गई है। जम्मू में बाग ए बाहु गार्डन व बाग ए भोर गार्डन को 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है।