फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में दाखिला प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जम्मू-कश्मीर के दोनों संभागों में केंद्र बनाए गए हैं। इसमें दस हजार के करीब अभ्यर्थी परीक्षा में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि निर्धारित समय पर अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्रों व पहचान पत्रों सहित शामिल होना होगा। प्रवेश पत्र पर जो निर्देश दिए गए हैं उनका पूरा पालन करना होगा। इसके अलावा जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है उन्हें भी समय पर परीक्षा केंद्रों में पहुंचना होगा। जानकारी के अनुसार 19 सितंबर को उत्तर कूंजी जारी कर दी जाएगी। विवि के अकादमिक मामलों के डीन प्रो. नरेशा पाधा ने जारी अधिसूचना में बताया कि लिखित परीक्षा की जो तारीख या नियम निर्धारित किए गए हैं उसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें