फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी में छूट का लाभ आमजन तक सुनिश्चित बनाएं : फेडरेशन

विज्ञापन
ट्रेडस्र् फेडरेशन कार्यालय में जीएसटी छूट को लेकर बैठक में मौजूद अ​धिकारियों का स्वागत करते फेड
विज्ञापन
जम्मू। चैंबर ऑफ ट्रेडर्स फेडरेशन ने जीएसटी की कम दरों का आम जन तक लाभ पहुंचाने पर जोर दिया है। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि जीएसटी की दरों के लाभों के लिए जागरूकता को बढ़ावा दिया जाए।
विज्ञापन

यहां सोमवार को फेडरेशन की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष नीरज आनंद ने कहा कि फेडरेशन लगातार जीएसटी में छूट के लाभ की जानकारी दे रहा है। इस दिशा में जो समस्याएं सामने आ रही हैं उनकी जानकारी विभाग को दी जा रही हैं। उद्देश्य यही है कि आमजन को केंद्र सरकार की तरफ से दी गई जीएसटी छूट का फायदा मिले। इस दौरान नियंत्रक विधिक माप विज्ञान राजिंदर सिंह तारा व संयुक्त नियंत्रक विधिक माप विज्ञान मनोज प्रभाकर ने उपस्थिति की शंकाओं का समाधान किया। बताया गया कि विभाग ने कम जीएसटी का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए 140 निरीक्षण व 32 जागरूकता शिविर आयोजित किए हैं। इस अवसर पर शिव कुमार गुप्ता, रमन गुप्ता, तुषार महाजन, दिनेश गुप्ता, अजय गुप्ता, सचिन गुप्ता, राहुल शर्मा, पूजा कपूर, विजय गुप्ता, संजीव परगाल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें