संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। नगर परिषद की टीम ने मंगलवार को बाजार में दुकानदारों द्वारा दुकान के बाहर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इसमें दुकानदारों का सामान भी जब्त किया गया। नगर परिषद की टीम से अतिक्रमण हटाने को लेकर दुकानदारों की बहस भी हुई, जिसमें दुकानदारों के चालान भी काटे गए।
बिश्नाह नगर परिषद की एग्जीक्यूटिव ऑफिसर रंजीता की अगुवाई में मंगलवार को बिश्नाह बाजार में अतिक्रमण अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि जिस तरह से बिश्नाह बाजार में भीड़ देखने को मिलती है। उसी बीच दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों के बाहर सामान लगाया होता है, जिससे आने जाने वाले राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि बाजार में बुजुर्ग, बच्चे, महिलाएं यहां आते हैं, जिनको मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। उसी को मद्देनजर रखते हुए परिषद ने अतिक्रमण अभियान चलाया। इसमें 20 लोगों के चालान किए गए और दुकानदारों से अपील की गई कि दुकान के बाहर सामान न लगाएं, जिस किसी का भी दुकान के बाहर सामान देखा गया दुकान को सील कर दिया जाएगा।