दुकानदारों से बातचीत करते पुलिस और नगर पालिका कमेटी अधिकारी
विजयपुर। नगर पालिका कमेटी और पुलिस ने शनिवार को विजयपुर बाजार का दौरा किया। इस दौरान जिन लोगों ने सड़कों पर अतिक्रमण किया था उसे हटाया। चेतावनी दी कि फुटपाथ पर कोई भी अवैध रूप से सामान नहीं होना चाहिए। इससे जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। इसलिए उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी कि अपना समान दुकान के अंदर ही रखें। ताकि जनता को आने जाने में किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। थाना प्रभारी त्रिभुवन खजूरिया अपनी टीम के साथ और नगर पालिका कमेटी के अधिकारियों ने अपनी टीम के साथ विजयपुर बाजार का दौरा किया। चेतावनी दी कि अपना समान दुकान के अंदर ही रखें। अगर सामान अवैध रूप से पाया गया तो उसके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।