फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीले पदार्थों के तस्कर पर लगाया पीएसए

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। एसडीपीओ की देखरेख में मीरां साहिब थाना प्रभारी जहीर मुश्ताक के नेतृत्व में पुलिस ने एक नशा तस्कर परमजीत सिंह उर्फ सनी निवासी वार्ड नंबर चार सिंबल कैंप को गिरफ्तार किया। एसडीपीओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी कुख्यात अपराधी है और हत्या के प्रयास, एनडीपीएस अधिनियम, शस्त्र अधिनियम, स्नैचिंग आदि जैसे जघन्य मामलों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ पीएसए के तहत गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया। पुलिस थाना प्रभारी जहीर मुश्ताक की देखरेख में एक टीम का गठन कर उसे पकड़ा गया और कोर्ट के आदेश पर कोट भलवाल जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें